कोरबा

सीलबंद देशी शराब की बोतल में अब गुटखे का पाउच मिला…शराब के साथ मेढ़क और साँप मिलने के बाद एक और कारनामा

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने के बाद अब गुटखे का पाउच भी मिला है। इससे पहले जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में शराब की बोतल के अंदर मरा हुआ करैत सांप मिला था। बार-बार सीलबंद देशी शराब की बोतल में इस तरह कुछ न कुछ मिलने से शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। कोरबा के कुसमुंडा इलाके के भुट्टा चौक स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ युवकों ने शराब खरीदी। दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए बैठे। इनमें से एक युवक ने जैसे ही शराब की बोतल देखी, उसमें गुटखे का पाउच तैरता हुआ दिखाई दिया। युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर मीडिया ने भी युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर पूरी जानकारी दी। वहीं मामले में आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा का कहना है कि डिस्टलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। एक के बाद एक शराब की शीशी में कभी सांप, कभी मेंढक तो कभी गुटखे का पाउच मिलना गंभीर मामला है। पूरी जांच के बाद जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,