बिलासपुर

महाबंद रहा बेअसर लोगों ने नकारा विरोध को, महासंघ द्वारा ओबीसी आरक्षण के समर्थन में किया गया था बंद का आह्वान

रमेश राजपूत

बिलासपुर- आरक्षण के मुद्दे पर सड़क पर उतरे महासंघ के सदस्यों की एड़ी चोटी लगाने के बाद भी बिलासपुर में बंद का असर बेसर ही रहा। महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक से रैली निकाल बिलासपुर व्यापारियों से दुकानों को बंद करने की अपील की। इसमें युवाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे जो आरक्षण के मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रहे थे।

क्या है वजह

मालूम हो छत्तीसगढ़ में पिछले 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी करते हुए कुल आरक्षण 82% कर दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश है कि किसी भी प्रदेश में आरक्षण 50% से अधिक नहीं होगा इस मामले में भी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद यह आरक्षण लागू नहीं हो पाया। जिसको लेकर 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के पक्ष में प्रदेश में बंद का आह्वान सर्व समाज महासंघ द्वारा किया गया।

बंद रहा बेअसर

ज्यादातर चौक चौराहों में बंद का आह्‌वान बेअसर साबित हुआ है। वहीं कुछ गिने-चुने जगहों में बंद का आंशिक असर देेेखने को मिला। जहाँ संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधि पहुँच रहे थे वही केवल कुछ दुकाने बंद हुई बाकी क्षेत्रो में स्थिति सामान्य बनी रही। इस बार आरक्षण के समर्थन में लोग खुलकर सामने नहीं आए इसी वजह से यह बंद बेअसर साबित हुआ।

जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग

विभिन्न समाज प्रमुखों को इस आंदोलन का नेतृत्व सौंपा गया है। पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण प्रतिशत में बढ़ोत्तरी और इसके नए प्रावधान के कोर्ट से स्थगन हो जाने से आरक्षण की व्यवस्था प्रभावित हुई है। सर्वसमाज संगठन जातिगत जनसंख्या के आधार पर आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग कर रहे है जो नियमों के विपरीत है, फ़िलहाल इस महाबंद के बेअसर होने के पीछे लोगों की मंशा साफ है, जिन्हें कोई समस्या नही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...