बिलासपुर

बिलासपुर में एक और हत्या,आधी रात सब्बल से पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां परिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की सब्बल से हमला कर बेदर्दी से हत्या कर दी। मृतिका की पहचान संतोषी केवट (30) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति जितेंद्र केवट वारदात के बाद फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चारित्र शंका के चलते घरेलू कलह चल रहा था और इसी कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

बुधवार रात चरित्र शंका की बात पर फिर विवाद बढ़ा, जिसके बाद आरोपी जितेंद्र ने गुस्से में आकर सब्बल से संतोषी पर वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर कोनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही कोनी पुलिस की टीम ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वही कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...