बिलासपुर

हाइवे पर खड़ी ट्रक से 300 लीटर डीजल की चोरी…चार पहिया वाहन सवारों ने बेखौफ होकर घटना को दिया अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सकरी थाना क्षेत्र में हाइवे पर वन चेतना भवन के पास बीती रात ट्रक खड़ी कर सो रहे चालकों से 300 लीटर डीजल की चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन में पहुँचे चोरी ने डीजल टँकी का लॉक तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर से ट्रक क्रमांक MP 07 HB 6735 में चालक मनोज कुमार गोड़ अपने साथियों के साथ जूता चप्पल लेकर बिलासपुर आया था, जो देर रात होने की वजह से सकरी थाना क्षेत्र में वन चेतना भवन के पास गाड़ी खड़ी कर सो गए, तभी रात 3 बजे के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन सवार चोरो ने डीजल की टँकी का लॉक तोड़कर 300 लीटर डीजल की चोरी कर तेजी से भाग निकले। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात सफेद रंग वाहन में सवार व्यक्तियों के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी