बिलासपुर

बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार… 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-

1. राकेश कुमार बच्च पिता स्व. राममिलन, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2. ईश्वर बंजारे पिता संतुराम बंजारे, उम्र 49 वर्ष, निवासी बाजारपारा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
3. रंजीत डिडौरे पिता खिलावन डिडौरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
4. बिकेश्वर रायल पिता जीवनलाल रायल, उम्र 41 वर्ष, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
5. नवीन मान पिता अजय मान, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
6. अमित जायसवाल पिता स्व. आशाराम जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी अटल आवास, अशोक नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
7. अर्पित महिलांगे पिता गोरेलाल महिलांगे, उम्र 29 वर्ष, निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
8. समीर वर्मा पिता वीरेन्द्र वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिकरीपारा, बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
9. नेतराय बच्च पिता स्व. रामभाऊ बच्च, उम्र 52 वर्ष, निवासी टिकरीपारा, बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।

जप्त सामान

* नगद राशि – ₹20,700/-
* 52 पत्ती ताश
* 09 नग मोबाइल फोन
* 01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EJ-9497 (ग्रे रंग)

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने...