रायगढ़

खेत में मिली युवक की खून से लथपथ लाश…शाम को दोस्त के साथ निकला था घर से, शरीर पर धारदार हथियार से वार के मिले निशान,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में एक युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी था। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस के अनुसार मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि शनिवार शाम उसका भाई गांव के एक दोस्त के साथ दूसरे गांव गया था, जहां दोनों ने खाना-पीना किया। देर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला और झगड़े जैसी आवाजें भी सुनाई दी थीं, लेकिन उसने उस समय ध्यान नहीं दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि खेत में उसके भाई का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि अनिल के पेट, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम, एफएसएल यूनिट और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खरसिया थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी