बिलासपुर

रविवार की शाम शनिचरी रपटा से नदी में युवती ने लगाई छलांग…तेज बहाव के बीच हुई लापता, मौके पर पहुँची पुलिस तलाश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की शाम 8 से 9 बजे के बीच एक युवती ने शनिचरी रपटा से अचानक अरपा नदी में छलांग लगा दी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की तो युवती की सहेली ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुँच गए है और युवती की तलाश में जुट गए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लापता युवती का नाम साहिला चंद्राकर 19 वर्ष है, जो टिकरापारा मामा भांजा तालाब के पास की रहने वाली है, वही उसकी शादी चकरभाठा में सुनील वाधवानी से हुई थी, जो श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। परिजनों के अनुसार युवती का अपने ससुराल में विवाद चल रहा था जिसकी वजह से ही वह 2 दिन पहले परेशान होकर अपने मायके आई थी और शाम को वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और परिजन पहुँच गए है और उसकी तलाश कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ...