बिलासपुर

नईदुनिया के संपादक डॉ सुनील गुप्ता के निवास पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गत दिवस चुनिंदा समर्थकों व कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ नईदुनिया के संपादक डा सुनील गुप्ता के तेलीपारा स्थित निवास पहुंचे। पूर्व डिप्टी सीएम ने डा गुप्ता को उनके पिता एमएल गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की व परिवार को दुख सहने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने डॉ गुप्ता को ढांढस भी बंधाया।नईदुनिया के संपादक डा सुनील गुप्ता के पिता का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया है।

उनके निधन के बाद से शोक संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री व पूर्व मंत्रियों के अलावा अधिकारियों व शुभचिंतकों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव डा गुप्ता के निवास पहुंचे। उनके साथ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी,पीसीसी के पूर्व सचिव पंकज सिंह, मोनू अवस्थी सहित समर्थकों की मौजूदगी रही । पूर्व डिप्टी सीएम व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों की वजह से डा गुप्ता से उनकी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हो पाई थी। घटना के बाद फोन से अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर दी थी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,