सक्ती

गैंगरेप के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…एफआईआर के चंद घण्टों में ही वहशी पहुँचे सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शिकायत के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने पीड़िता के साथ गांव के ही बोटलाल माली, मदन सुन्दर माली, एवं गणेश उर्फ गणेशी द्वारा सुनी जगह में 2 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म करने कि शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 70 (1),127 (2) बीएनएस के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी। इस दौरान घटना की पुष्टि के बाद डभरा पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संयुक्त टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अजली गुप्ता, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, निरीक्षक कृष्णचंद मोहले, निरीक्षक विन्टन साहू, प्र.आर. मिथुन सुल्तान, आर. मिरीश साहू, धनेश्वर दिवाकर, भुनेश्वर गर्ग, रमेश धिरहे, राजेश धिरहे, उप्तार सिंह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,