बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़:- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल, घटना से इलाके में छाया मातम

भुवनेश्वर बंजारे

बलौदाबाजार – जिले में रविवार को आसमान से मौत बनकर बिजली रूपी कहर टूटा। जिसके जद में आकर 7 लोगो की मौत हो गई है। वही 3 लोगो को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव की है। जहाँ लोगों का कहना है कि सभी लोग एक पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे।

तभी तेज आंधी तूफान और बारिश के साथ अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई।

वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिसंभर साहू घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन की ओर से मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...