पचपेड़ी

मल्हार के युवक की पचपेड़ी थाना क्षेत्र के नहर में मिली लाश…हत्या या हादसा,पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी -थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देख हड़कंप मच गया जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी में खेत गए ग्रामीणों को नहर के अंदर बेशरम की झाड़ में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश औधे मुंह पड़ी दिखाई दी, लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वही मौके से ग्रामीणों ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर देखा तो लाश 3 से 4 दिन पुरानी लग रही है।

वही मृतक पिले कलर की टी शर्ट और चड्डा पहना हुआ है वही मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास की लग रही थी। पुलिस अज्ञात शव के बारे में आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही थी, तभी पता चला की अज्ञात युवक की लाश मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार वार्ड क्र.11 ढभापारा निवासी नरोतम केवट पिता गणेश केवट उम्र 35 वर्ष की है जो बीते शनिवार को दोपहर से लापता था जिसकी आसपास खोजबीन की जा रही थी।जिसकी लाश मंगलवार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी – हरदी के बीच नहर में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी