बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़:- एक ही घर के मासूम बच्चे सहित 4 सदस्यों की निर्दयता से हत्या…घटना से मचा हड़कंप, 3 संदेही हिरासत में

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद से बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ एक ही घर के 4 सदस्यों की बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई है, जिसमें 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 मासूम बच्चा शामिल है। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है, जिससे सनसनी मच गई है, वही घटना की खबर लगते ही बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुँच गए है, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को मृतकों के पड़ोसियों ने ही अंजाम दिया है, जिन्होंने धारदार हथियार से घर घुसकर मृतकों पर हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। प्रारम्भिक मिली जानकारी के अनुसार टोना जादू की आशंका पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिसमें चेतराम पिता रामलाल उम्र 45 साल, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट को मौत के घाट उतारा है, वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनाथ पाटले पिता सुखीराम, दीपक पाटले पिता रामनाथ पाटले, दिल कुमार पाटले पिता रामनाथ पाटले को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में घटित इस दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है, जहाँ लोग परिवार के 3 सदस्यों सहित एक मासूम बच्चे की हत्या से आक्रोशित भी है, फ़िलहाल पुलिस एफएसएल टीम के माध्यम पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...