छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में भाजपा ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला ,अटल का रह गया सपना अधूरा

गुरुवार शाम से ही पूरे शहर के चौक चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया

सत्याग्रह डेस्क

एक बार फिर पूरे देश में कमल खिल गया है। देश पर भगवा रंग सर चढ़कर बोल रहा है । हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उसका व्यापक प्रभाव लोकसभा चुनाव में भी नजर आएगा ,लेकिन मोदी नाम के सुनामी में सब कुछ बह गया। दिग्गज कांग्रेसी भी अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे। बिलासपुर में कुछ महीने पहले ही शैलेश पांडे ने बड़ा उलटफेर किया था, इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव भी मान रहे थे कि बिलासपुर के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी को यह भरोसा था कि उनके इस अभेद किले में कांग्रेस इस बार भी सेंधमारी नहीं कर पाएगी और हुआ भी यही। मतगणना के पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक भारतीय जनता पार्टी के अरुण साव आगे रहे और अंततः जीत का सेहरा उनके सर बंधा। भारतीय जनता पार्टी के अरुण साव को 6 लाख 34 हज़ार 559 वोट मिले। उनके मुकाबले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव 4 लाख 92 हज़ार 796 वोट हासिल कर पाए ।इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने यहां 1लाख 41 हज़ार 161 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। साल 2014 में हालांकि जीत का अंतर 1 लाख 76 हज़ार 436 था।

बिलासपुर में मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिखा। बहुजन समाज पार्टी के उत्तम दास गुरु गोसाई केवल 21,180 वोट ही हासिल कर पाए तो वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नंदकिशोर राज 5,259 वोट पर आकर ठहर गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 52.47% वोट मिले हैं। जिसके मुकाबले कांग्रेस 40.75% वोट हासिल कर पाई। बसपा का वोट प्रतिशत 1.75 ।रहा सुबह 8:00 बजे शुरू हुई मतगणना रात तक चली और अंतिम चरण की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई । वही दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी में कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने बिलासपुर के नए सांसद अरुण साव को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, महापौर किशोर राय, हर्षिता पांडे, भूपेंद्र सवन्नी और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बार चुनाव आयोग ने ये निर्देश दे रखा है कि विजय जुलूस का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा, इसलिए प्रत्याशी विजय जुलूस निकालने से बच रहे हैं, लेकिन गुरुवार शाम से ही पूरे शहर के चौक चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...