सक्ती

सरकारी नौकरी का लालच देकर 6 लाख 60 हजार की ठगी…मस्तूरी से गिरफ्तार हुआ शातिर आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने वाले मस्तूरी के शातिर ठग को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धनेलीभांठा निवासी दीपक कुमार बरेठ ने बाराद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अर्जुनी निवासी उषा गोंड और मस्तुरी निवासी कमल सोनवानी ने मिलकर दो लोगो कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत के बाद बाराद्वार पुलिस ने उषा गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

लेकिन घटना के बाद से ही ठगी का मास्टर माइंड कमल सोनवानी फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजेश खलखो, सउनि. उपेन्द्र यादव, प्रधान आर. विजय पटेल देवनारायण चंद्रा चंद्रकला सोन आर. किशोर सिदार उमेश सिदार, टकेश्वर कटकवार, योगेश राठौर, घनश्याम पाण्डेय, विरेन्द्र सिदार, योगेश साहू गौतम तेन्दुलकर कंचन सिदार, का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...