बिलासपुर

सिविल लाइन थाने के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा…शराबी बोलेरो चालक ने स्कूटी सवार 2 युवतियों को रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शुक्रवार की रात सिविल लाइन थाने के पास सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने सामने से आ रही एक्टिवा सवार 2 युवतियों को जबरदस्त ठोकर मार दी है, जिससे दोनो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो क्रमांक CG14 C 0851 का चालक सिविल लाइन की ओर से आ रहा था, जो शराब के नशे में था, जिसने सामने से आ रही स्कूटी वाहन क्रमांक CG 11 BD 3051 में सवार दो लड़कियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके चलते दोनो लड़कियों को गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जहाँ आस पास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया है। वही घायल युवतियों में एक कोरबा और दूसरी पामगढ़ की निवासी होना बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...