सक्ती

अवैध शराब के मामले में नाबालिग को छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग… प्रधान आरक्षक निलंबित,

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना बाराद्वार में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत को अवैध शराब कार्यवाही के दौरान नाबालिग लड़के को छोड़ने के एवज में रूपयों की मांग करने के आरोप में निलंबित कर रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है। इस संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत की प्राथमिक जांच में उनका आचरण विभागीय गरिमा के प्रतिकूल पाया गया। पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित होने के कारण प्रधान आरक्षक 299 मनीष राजपूत को आज दिनांक 9 जुलाई 2025 के अपरान्ह से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। मामले की प्रारंभिक जांच के लिए चंद्रपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता को नामित किया गया है, जिन्हें जांच प्रतिवेदन एवं संबंधित दस्तावेज पांच दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,