जशपुर

सिर कटी लाश का मामला:- भाइयों ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या को दिया था अंजाम, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीटोली में मिली सिर कटी लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसमें 2 मौसरे भाई, 1 सगे भाई और 1 अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल को देखकर इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था, मृतक अभिषेक लकड़ा की सिर कटी लाश की पहचान को लेकर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन इसके बाद मामले में कड़ी दर कड़ी तथ्य सामने आने लगे और खुलासा हुआ कि मृतक अभिषेक लकड़ा की रोजाना के झगड़ो और जमीन विवाद से सभी परेशान थे, जिसपर अभय एक्का उम्र 30 वर्ष, संदीप एक्का उम्र 41 वर्ष, निर्दोष तिर्की उम्र 35 वर्ष, अनुप लकड़ा उम्र 30 वर्ष सभी निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल ने उसकी हत्या की योजना बनाई और उसकी लाश को ले जाकर जंगल मे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने पूरी जांच के बाद आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मारूती वेन वाहन, मृतक का मोबाईल सेट व अन्य सामनो को जब्त कर लिया है वही उन्हें थाना कुनकुरी में अपराध धारा 103(1),238,61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,