कोटा

दो माह से ग्रामीणों को नही मिला राशन, शासन की योजना का नही मिल रहा लाभ….की गई शिकायत

रमेश राजपूत

कोटा- विकासखंड के ग्राम पंचायत तेंदुभाटा, सिरसहा, नगोई और सलका के ग्रामीणों को विगत नवम्बर और दिसंबर महीने का राशन वितरित नही किया गया है, जिसकी वजह से उन्हें अपने जीवन यापन में समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी हितग्राही को राशन नही मिला है, जिसकी शिकायत राशन दुकान संचालक से की गई तो उन्होंने शासन से ही राशन नही मिलने की बात कही गई, जिसके बाद उन्होंने अब एसडीएम कार्यालय कोटा पहुँचकर अपनी शिकायत की है, जहाँ सभी राशन दुकानों की जानकारी देते हुए, कब से उन्हें राशन नही मिला है, कितने हितग्राहियो को योजना से वंचित होना पड़ रहा है इससे अवगत कराया गया है।

राशनकार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया के बाद समस्या

ग़ौरतलब है कि शासन ने राशनकार्ड नवीनीकरण की प्रकिया के तहत सभी राशनकार्ड हितग्राहियो की जानकारी को अपडेट कराया है, जिसके बाद नवीन राशनकार्ड हितग्राहियो को वितरित किया गया है, बावजूद इसके कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही है और हितग्राहियो को राशन से वंचित होना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी