पचपेड़ी

चरित्र शंका में हैवानियत… आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रेलहा भट्ठा की है। यहां रहने वाला जनीराम यादव अपनी पत्नी मोंगरा बाई यादव 45 वर्ष के साथ घर के आंगन में सो रहा था। घर के अंदर उनके बच्चे सो रहे थे। बताया जा रहा है कि 22 जून की देर रात करीब 2:30 बजे आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने की साजिश रची। आरोप है कि जनीराम ने सबसे पहले बच्चों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि वे बाहर आकर अपनी मां को बचाने की कोशिश न कर सकें।

इसके बाद उसने आंगन में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। अचानक आग की लपटों से घिरी महिला की नींद खुली और उसने बचने के लिए चीख-पुकार मचाई। जान बचाने के लिए महिला ने हिम्मत दिखाई और आंगन में रखी रेत पर लेटकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वह आग बुझाने में सफल रही। इस दौरान उसकी चीख सुनकर कमरे में सो रहे बच्चे जाग गए और बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। बच्चों ने खिड़की से देखा कि उनकी मां आग से झुलसी हुई मदद के लिए परेशान हो रही है। इसके बाद महिला ने किसी तरह बच्चों के कमरे की सिटकनी खोली। घटना के बाद बच्चों और परिजनों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन विवाद और मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है कि इसी शंका के चलते पति ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से यह खौफनाक कदम उठाया। पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी