क्राइम

परिजनों को भी नहीं पता कि पेंटर ने क्यों लगा ली फांसी

डेस्क

सरकंडा क्षेत्र में के चिंगराजपारा में एक 18 वर्षीय पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चिंगराजपारा में रहने वाले अर्जुन सूर्यवंशी ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। जिसके बाद वह अपने बड़े भाई के साथ पेंटिंग के काम में लग गया था। उसका काम धाम भी ठीक-ठाक चल रहा था। फिर ना जाने ऐसा क्या हुआ कि उसे मौत को गले लगाना पड़ा। अर्जुन ने उस वक्त फांसी लगाई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर लौटने पर परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटकती उसकी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। अर्जुन ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है ,इसलिए इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि अर्जुन सूर्यवंशी ने किस वजह से खुदकुशी की है।

पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है , जिससे शायद खुदकुशी के कारणों का कुछ खुलासा हो सके। अर्जुन सूर्यवंशी के परिजनों को यकीन ही नहीं आ रहा कि उसने इस तरह का कदम उठाया होगा। उन्हें तो इसकी वजह भी समझ नहीं आ रही।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...