छत्तीसगढ़बिलासपुर

फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को दिया जायेगा इनाम

सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर छत्तीसगढ़ का निर्णय अंतिम होगा

सत्याग्रह डेस्क

सरकण्डा क्षेत्र की रेखा रानी मैत्री के द्वारा प्रार्थिया अन्नूपर्ण साहू को अन्यत्र जमीन को दिखाकर सौदा तय कर ग्राम मोपका पटवारी हल्का नंबर 19/29, खसरा नंबर 893/20 का बिक्री पत्र तैयार कर रजिस्ट्री कराई गई तथा धोखाधड़ी करते हुए पाये जाने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपिया रेखा रानी मैत्री पति स्व.एन.मैत्री, निवासी सुधीर सदन हेमु नगर तोरवा, आरोपी सुधीर कुमार घोष आत्मज स्व.आर.के. घोष, निवासी सुधीर सदन हेमु नगर तोरवा एवं आरोपी दीपक कश्यप आत्मज रज्जू कश्यप उम्र 37 वर्ष, साकिन मधुबन रोड दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर की पतासाजी हेतु थाना सरकण्डा पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया गया है किन्तु अभी तक फरार आरोपियों का कोई पता नहीं चला है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह घोषणा किया गया है कि जिला बिलासपुर के उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों के बारे में जो कोई सूचना देगा, गिरफ्तारी करायेगा। उन्हें ईनामी उद्घोषणा के तहत 2000-2000 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर छत्तीसगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।
सूचना देने हेतु दूरभाष नंबर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर फोन नंबर 07752-223330 मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर फोन नंबर 07752-222191 मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली फोन नंबर 07752-227356 मोबाईल नंबर 94791-93007, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504 मोबाईल नंबर 94791-93099 एवं थाना प्रभारी सरकण्डा बिलासपुर फोन नंबर 07752-246441 मोबाईल नंबर 94791-93022 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...