जांजगीर चाँपा

लोन की किस्त के लाखों रुपए गबन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में की छापेमारी,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – फायनेंस कंपनी में काम करने के दौरान लोन की क़िस्त वसूल कर कंपनी में जमा न कर लाखों रुपए की गड़बड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नीरूपति बंजारा मैनेजर स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की,

इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर स्वयं गबन कर लिए हैं रिपोर्ट पर माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया,

विवेचना के दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल, आशीष चौहान और सूरज चौहान को पकड़ा जिन्हें हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?