बिलासपुर

पीएम किसान उत्सव दिवस…. प्रधानमंत्री करेंगे योजना की 18 वी किस्त जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वी किस्त की राशि महाराष्ट्र के वायगुल वाशिम जिले में आयोजित वृहत किसान सम्मेलन में जारी की जावेगी, जिसका प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जावेगा। उक्त दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र सरकंडा में पीएम किसान उत्सव दिवस एवं किसान सम्मेलन का आयोजन कर वेबकास्ट प्रसारण कार्यक्रम का अधिकाधिक किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवलोकन कराया जावेगा। साथ ही मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (विलेज लेवल नोडल अफिसर) के माध्यम से फामर्स मीट आयोजित कर उक्त कार्यक्रम के प्रसारण का अवलोकन कराए जाने तथा पीएम किसान पोर्टल में उपलब्ध नो योर स्टेटस (केवाएएस) मॉड्यूल का उपयोग करने, किसान को उनके आधार सिडेड बैंक खाते में किस्त की राशि जारी होने के संबंध में जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उप केन्द्र शासन द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र किसानों के बैंक खाते में सालाना 6000 रूपए को तीन किस्तों में दो-दो हजार रूपए राशि हस्तांतरित किया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों को अपने धारित कृषि भूमि का सत्यापन (लैंड सिंडिंग) कराना, अपने आधार कार्ड को बैंक खाते में इन्द्राज कराना व ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।
उप संचालक कृषि ने सभी किसान भाईयों से अपील है कि अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ ही योजना के सबंध में जानकारी प्राप्त करें। बिलासपुर जिले में अद्यतन स्थिति में 2223 किसानों द्वारा ईकेवाईसी तथा 1502 किसानो द्वारा आधार सिंडिंग कार्य सपन्न नहीं कराया गया है। अतः योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से ईकेवाईसी तथा संबंधित बैंक से संपर्क कर अपने बैंक खाते में डीबीटी इनेबल आधार सिडिग का कार्य अविलंब पूर्ण करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला