मल्हार

3 वर्ष पहले गायब युवक की हत्या का मामला…पिछले 2 दिनों से खेत में शव के अवशेष ढूंढ रही पुलिस को नही मिली सफलता, अब ऐसे होगी तलाश…

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – दो दिनो की कड़ी मेहनत के बाद भी लापता युवक का शव नही मिल पाया है जिसके बाद अब मृतक के परिजनों की सहमति के बाद निर्णय लिया गया है कि फसल कटने के बाद चिन्हांकित स्थान की खुदाई फिर से की जाएगी तब तक उस स्थान की निगरानी पुलिस व परिजनों के द्वारा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मल्हार के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार कैवर्त पिता ईश्वर कैवर्त उम्र 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर विकास का कही पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी।

जिसकी तलाश की जा रही थी, इस बीच मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली की 3 वर्ष पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद गायब हुए युवक के हत्यारो की पता तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया। पुलिस पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया की युवक की हत्या 4 लोगो ने मिलकर की थी, उन्होंने बताया की युवक को 2020 धनतेरस (दीपावली )के दिन ही रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी मल्हार पुलिस को मिली उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार की उपस्थिति में आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर बुधवार व गुरुवार को दो दिनों तक मजदूरों के द्वारा खुदाई की परन्तु कही भी नर कंकाल होने के सबूत नही मिले।

खेत मे पानी भरे होने के कारण खुदाई भी ठीक से नही हो पा रही है चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों से बात कर वस्तुस्थिति से अगवत कराया है जिसके बाद सहमति बनी की फसल कटने के बाद विधिवत खुदाई की जाएगी साथ ही जेल में बंद एक आरोपी व दूसरे राज्य मजदूरी करने गए युवक को मौके में लाया जाएगा तब तक घटनास्थल की निगरानी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...