बिलासपुर

जिले में बनेंगे 4 नये ग्राम पंचायत… मंगाई गई दावा-आपत्तियां, प्रक्रिया हुई शुरू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में इसकी प्रति चस्पा की गई है। एक सप्ताह में इस अधिसूचना पर पर अपना लिखित में सुझाव, दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। गौरतलब है कि तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जोगीपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत डोमनपुर) एवं विचारपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत ढनढन) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत बछालीखुर्द (वर्तमान ग्राम पंचायत भैंसाझार) तथा मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (वर्तमान ग्राम पंचायत टिकारी) में नया ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव किया गया है। दावा एवं आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय के लिए रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजा जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...