रायगढ़

एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ा फिर एक रिश्वतखोर अधिकारी…. टीम ने नगर पंचायत सीएमओ को पकड़ा रंगे हाथों,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी में भी पूरी तरह डूबे हुए जो बिना पैसों के कोई काम नही करते ऐसे ही एक सीएमओ को आज बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। दरअसल प्रार्थी द्वारा 1.10.24 को एसीबी कार्यालय बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर रायगढ़ में एम. एस .भवानी ट्रेडर्स का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम उसके द्वारा विभिन्न कंपनी का उत्पाद बेरोजगार लोगों से विक्रय कराया जाता है।उक्त फ्रेंचाइजी को संचालित करने के लिए गुमाश्ता लाइसेंस प्रदान करने के लिए उसने आवेदन दिया था किंतु लाइसेंस देने के एवज मे सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय द्वारा 25000 रुपए की मांग की जा रही है जो वह उक्त राशि उन्हें रिश्वत में नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव में 20000रुपए प्रार्थी से लेने हेतु आरोपी द्वारा सहमति दी गई। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से 10000 रुपए ले लिए गए और शेष रिश्वती रकम 10000 रुपए को बाद में लेने की बात हुई जिस पर एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना बनाई गई और आज 10000 रुपए प्रार्थी से रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी को नगर पंचायत किरोड़ीमल में पकड़ा गया। एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने हाथ में लिए रिश्वत रकम को फेक दिया गया जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया, आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम... बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर...