बिलासपुर

बिलासपुर की सड़कों में मरम्मत का काम शुरू…जगह जगह उधड़ी सड़को को लगाया जा रहा मरहम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बरसात खत्म होते ही जिले में सड़क मरम्मत का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़कों के मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए थे।

उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरूण साव ने भी विगत दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में सड़क मरम्मत के कार्य करने कहा था। निर्देशों के परिपालन में आज शहर के नेहरू चौक से पेण्ड्रीडीह तक बीटी पैच का कार्य शुरू किया गया।

इसी प्रकार जिले की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बारिश के कारण सड़कों में गड्ढ़ेे हो गए थे। इन गड्ढ़ों से लोगों को चलने मे काफी दिक्कत हो रही थी।

उपमुख्यमंत्री ने नवंबर माह तक सभी सड़कों की मरम्मत कर चकाचक करने के निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत हो जाने से लोगों को सड़कों पर चलने में काफी सुविधा होगी।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...