रतनपुर

पौधा तुंहर द्वार योजना शुरू….पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग पहुँचायेगा घर तक पौधे

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छत्तीसगढ़ में ‘पौधा तुंहर द्वार’ योजना की शुरुआत हो गई। इसके तहत लोगों के दरवाजे तक फ्री में पौधा मुहैया कराया जाना है। सरकार का लक्ष्य है कि 2 करोड़ 27 लाख पौधों को एक साल में बांट दिया जाए। इससे पर्यावरण में सुधार होने की उम्मीद जताई गई है।

इसी कड़ी में रतनपुर वनमंडल अंतर्गत पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत् पिछले वर्ष के भाँति इस वर्ष भी 01 जुलाई 2022 से नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम मुख्यालय स्तर पर शासकीय वाहनों के माध्यम से घर पहुंच पौधा प्रदान सेवा प्रारंभ किया है। अपने घर या घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए यदि आप पौधों का रोपण करना चाहते है, तो रतनपुर वनमंडल में फलदार प्रजाति के पौधे उपलब्ध है।

आप अपने नगर को प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इच्छुक हितग्राही, नागरिक रतनपुर वनमंडल के मोबाईल नम्बर 9302026700,9669973925 में फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर पंजीयन कराकर संबंधित परिक्षेत्र से नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

रतनपुर वन मंडल द्वारा आयोजित पौधा तुहर द्वार कार्यकम में नगरपालिका अध्यक्ष धनश्याम रात्रे, वार्ड पार्षद अनिल सीमा यादव, बसंत यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...