जांजगीर चाँपा

ASI ने चालान पेश करने मांगी रिश्वत, स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो पहुँचा SP के पास, ASI निलंबित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में 12 सितंबर 2020 को जांजगीर में  ट्रक से एक बच्ची का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी घटना के बाद माहौल बिगड़ता देख ट्रक चालक ने ट्रक को तुरंत थाने लाकर खड़ा कर दिया था। मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने की वजह से ट्रक को छोड़ दिया गया, करीब 20 दिन बाद 4 अक्टूबर 2020 को बच्चे के परिजन ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद ट्रक को जप्त कर 23 जनवरी 2021 को पुलिस थाने ले आई।  ट्रक में करीब 12 लाख रुपये का चना दाल भरा हुआ था जो कि ज्यादा समय ट्रक में रखने पर खराब हो सकता था इसी वजह  से ट्रक मालिक ने ASI आरपी बघेल से जल्द ट्रक का चालान पेश करने का निवेदन किया।


ASI ने इस काम के लिए ट्रक मालिक से 20 हजार रुपये की मांग की ट्रक मालिक और ASI  के बीच चले मोलभाव के बाद 10 हजार रुपये ASI आरपी बघेल को ट्रक मालिक ने दिया जिस पर ASI ने असंतुष्टि जाहिर की और कुछ और पैसों की मांग की साथ ही बताया कि पूरे पैसे उच्चाधिकारियों को चले जाएंगे,  मेरे पास कुछ नहीं बचेगा, जिसके बाद ट्रक मालिक ने कुछ और पैसे उन्हें दिए। पैसे देकर ट्रक मालिक ने चालान जल्दी पेश करने का निवेदन किया। यह सारी घटना मोबाइल के कैमरे पर रिकॉर्ड की जा रही थी वीडियो की जानकारी एसपी को लगते ही उन्होंने मामला तत्काल संज्ञान में लेते हुए ASI  बघेल को निलंबित कर दिया है साथ ही मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,