बिलासपुर

त्यौहारी भीड़ के बीच नकबजनी की घटनाएं…. महिला के पर्स से अज्ञात महिला ने निकाले पैसे,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। जिसका फायदा उठा कर चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए है। जिसमे महिला चोर भी पीछे नहीं है। जो चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा शनिचरी बाजार बाल्मिकी चौक के पास बालाजी सैल्स में एक महिला के पर्स से 9 हजार रुपए की चोरी की गई है। जिसकी लिखित शिकायत अशोक नगर सरकंडा निवासी एनटीपीसी कर्मी विकास सिंह क्षत्रीय ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर की शाम वो अपनी मां, बहन एवं पापा के साथ शापिंग करने के लिये शनिचरी बाजार आये थे। की शापिंग के दौरान प्रार्थी की मां दस हजार रूपये नगद लेकर बाल्मिकी चौक के पास स्थित बालाजी सैल्स से सामान खरीदने के लिये अंदर गयी। सामान खरीद कर बाहर निकले फिर पास के दुसरे दुकान में घरेलू सामान खरीदने गये। जहां से सामान खरीद कर पैसा भुगतान करने के लिए पर्स को देखी तो पर्स में रखे नौ हजार रूपये नही था। वह तब तुरंत बालाजी सैल्स पहुच कर सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा तो एक नाकाब पोश अज्ञात महिला के द्वारा पर्स की चैन खोल कर चोरी करते दिखी है। इधर मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...