सक्ती

12 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 शातिर चोर सहित खरीददार ज्वेलर्स गिरफ्तार…. कब्जे से लाखों का माल बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – सुने घरों को निशाना बनाकर वहा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार चोर सहित एक खरीदार को सक्ति पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवापारा के सुने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा जेवर सहित अन्य सामान की चोरी होने की शिकायत सक्ति थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस आरोपियों की जांच का कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उरगा निवासी विनोद वासुदेव,रामपुर निवासी सतोष कुमार गोंड, मानिकपुर निवासी वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु,जमगला निवासी तिलक पावले को पकड़ा। जिनसे कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में 12 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है जहाँ से मिले सोने चांदी के जेवर को उन्होंने अपने ज्वेलर्स साथी कोरबा निवासी दीपक सोनी को बेचा था।

जिसपर पुलिस ने सभी आरोपियों के ठिकाने की तलाशी ली तो उनके कब्जे से चोरी की रकम से खरीदी गई साईन मोटर सायकल, राईडर मोटर सायकल और बुलेट सहित 70 हजार नगद और 45.5 ग्राम सोना तथा 8.200 ग्राम चाँदी को जब्त किया है। मामले में आरोपियों ने बताया की उनके द्वारा अचानकपुर सक्ती, नंदौर खुर्द ग्राम बंदोरा, अमनद्‌ला, ग्राम केसला, भक्तुडेरा फग्रम में तथा फग्रम सहित अन्य जगहों से पूरे प्लान के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल मामले में शक्ति पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,