छत्तीसगढ़बिलासपुर

गन्ने के खेत में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

आग लगने की वजह से उठा धुआं भी लोगों के घरों में घुस गया और लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी

सत्याग्रह डेस्क

नौतपा के साथ ही गर्मी अपने प्रचंड रूप में सामने है । हर चीज सूख रही है। इस कारण से हर तरफ आग पकड़ने की घटना भी लगातार सामने आ रही है ।शुक्रवार के बाद एक बार फिर शनिवार को भी बिलासपुर में आग लगने की बड़ी घटना हुई। मंगला से दीनदयाल कॉलोनी जाने वाली सड़क के एक किनारे पर मौजूद गन्ने के खेत में शनिवार शाम को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया और आग फैल कर सब्जी बाड़ी तक जा पहुंची। आसपास सुखी झाड़ियां होने की वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सब कुछ खाक हो गया। यहां जब तक दमकल पहुंचती तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फिर भी दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया ।इस आगजनी में खेत में मौजूद फसल पूरी तरह तबाह हो गई। वहीं आसपास रिहायशी इलाका होने से आग के रिहायशी इलाके में फैलने की आशंका से लोग सहमे हुए थे ।आग लगने की वजह से उठा धुआं भी लोगों के घरों में घुस गया और लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...