बिलासपुर

बिलासपुर चैन स्नेचिंग:- शहर में दुर्गा पंडालों के पास भीड़ में आधा दर्जन चैन स्नेचिंग की घटनाएं….लाखों की चोरी को अंजाम देकर गायब हुए चोर, गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में दुर्गा उत्सव के बीच शातिर चोरों ने पुलिसिंग व्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है जहां बीते 48 घंटे में आधा दर्जन चेन स्नेचिंग जैसी शातिराना ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मध्यनगरीय चौक का प्रकाश में आया है। जहा बीती रात दुर्गा दर्शन के दौरान महिलाओं के गले से लाखो के सोने के चैन पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे जूट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी एन लक्ष्मी अपने इलाज के लिए अपने बेटी श्री राम विहार निवासी ललिता सिंह के घर आई हुई थी। जो अपने परिवार के साथ बिलासपुर दुर्गा देखने गुरूवार रात निकले थे। जो शिशु भवन के पास से मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन कर प्रसाद ले ही रहे थे। कि एन लक्ष्मी को पता चला की उनके गले से साढ़े चार तोले का चैन जिसमे दो लक्ष्मी जी का लॉकेट शामिल था। उसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसकी भनक उनको नही लगी। जिसकी कीमत ढाई लाख बताई जा रही है। इधर घटना के बाद पूरे परिवार के लोगो ने आसपास सभी जगह चैन काफी खोजबीन की पर चैन का कुछ भी पता नहीं चल। इसी तरह सिरगिट्टी महिमा विहार निवासी किरण सिंह भी दुर्गा देखने अपने परिवार के साथ निकली थी। जहा मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन के दौरान ही महिला के गले से अज्ञात चोरों ने तीन तोले सोने के चैन पर अपना हाथ साफ कर दिया। जब तक महिला को इसकी भनक लगती तब तक चोर अपने मंसूबों पर कामयाब होकर वहा से निकल चुके थे। काफी प्रयासों के बाद भी महिला की चैन नहीं मिली। उक्त चैन की कीमत एक लाख 80 हजार बताई जा रही है। दोनो ही मामलो में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो बिलासपुर में बीते दिनों से चैन चोर गिरोह सक्रिय है। जिसने महज दो दिनों में ही आधा दर्जन से अधिक चैन स्नेचिंग के तर्ज पर शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे महज कुछ मामले ही थाने तक पहुंच पाए है। जबकि अधिकांश मामले में अब तक पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट