बिलासपुर

रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक का अपहरण कर मारपीट और पैसों की डिमांड…तारबाहर के बंगला यार्ड के पास हुई घटना, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन से सिरगिट्टी पैदल जा रहे युवक से 2 आरोपियों ने मारपीट करते हुए बंगला यार्ड के पास से उसका अपहरण कर लिया और सिरगिट्टी फदहाखार ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर घर वालो से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए, आरोपियों के चंगुल से बचकर निकले युवक ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी फिर तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ के ग्राम छीपछीपी निवासी मनोज कुमार वर्तमान में सिरगिट्टी में एक मकान में रहकर वहाँ केयर टेकर के रूप में काम करता है, जो 14 नवम्बर की देर रात चिरमिरी ट्रेन से बिलासपुर लौटा, सुबह तड़के लगभग 4:45 बजे वह पैदल सिरगिट्टी जा रहा था तभी बंगला यार्ड के पास पीछे से 2 युवक आये और उसे दौड़ाकर पकड़ लिए, जिन्होंने उसे अपनी स्प्लेंडर बाइक क्रमांक CG 10 BR 6095 में जबर्दस्ती बैठाकर अपने साथ फदहाखार ले गए और उससे मारपीट करने लगे और पैसे मांगने लगे, जब प्रार्थी ने बताया उसके पास पैसे नही है तो उन्होंने उसे अपने घर वालो को फोन कर पैसे मांगने दबाव बनाने लगे और ऐसा नही करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे,

डरे सहमे युवक ने परिजनों को फोन कर पैसे मांगे, जिन्होंने आरोपीयों के बताए नंबर पर ऑनलाइन 3500 रुपए ट्रांसफर किये, इस दौरान आरोपियों द्वारा युवक से मारपीट की जाती रही, इसीबीच मौका मिलते ही युवक उनके चंगुल से निकलकर भागा और इसकी जानकारी परिजनों दी, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोपियों के नाम निशांत नायडू और करन साहू बताए है, जिस पर पुलिस ने निशांत नायडू एवं करन साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 119-BNS, 140-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...