मस्तूरी

मस्तूरी: हाइवा के सामने बाइक अड़ा ड्राइवर से मारपीट… गाड़ी में तोड़फोड़ कर लूटपाट की वारदात,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में 3 अज्ञात बाइक सवारों ने हाइवा में तोड़फोड़ व ड्राइवर से मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई निवासी बजरंग सिंह ठाकुर ने बताया कि वह मां शारदा उद्योग क्रेसर माइंस की गाड़ी में ड्राइवरी करता है जो बुधवार रात 9 बजे के आसपास जांजगीर जिले के KSK पॉवर प्लांट से राखड लोड कर मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा कर्रा राखड़ को खाली करने जा रहा था जो कर्रा मोड के पास पहुंचा ही था तभी बाइक क्र. CG 10 AQ 1154 में सवार 3 अज्ञात लोग हाइवा के सामने अपनी बाइक को अड़ा हाइवा को रोक दिए और ड्राइवर से गाली गलौच करते हुए हाथ में रखे पत्थर से हाइवा के सामने वाला शीशे को मारकर तोड़ने लगे जिसको ड्राइवर ने मना किया जिसके बाद अज्ञात तीनों गाड़ी के केबिन में चढ़कर बगल वाला शीशा को भी तोड़फोड़ करने लगे और ड्राइवर से मारपीट करने लगे मारपीट करने के बाद तीनो बदमाशों ने ड्राइवर के जेब में रखे नगदी रकम 2 हजार रुपयों सहित गाड़ी में रखे जैक रॉड,छोटा वाला व्हील पाना एवं गाड़ी की चाबी छीनकर मौके से दर्रीघाट की ओर भाग निकले जिसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना अपने मालिक के साथ डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात बाइक सवारों की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...