पचपेड़ी

पचपेड़ी: शादी कार्यक्रम में गाली गलौच देने से मना करना दूल्हे के भाई को पड़ा महंगा, आरोपियों ने चाकू से हमला कर किया घायल

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में जहां शादी कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करना एक युवक के लिए खतरनाक साबित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, उदईबंद निवासी रूद्र कुमार पटेल पिता जेठू राम पटेल उम्र 20 वर्ष शुक्रवार शाम को अपने बड़े पापा के बेटे राजेश पटेल के शादी समारोह में शामिल होने गए थे।रात करीब 8:30 बजे, अमलडीहा निवासी राजेश पैकरा अपने एक दोस्त के साथ समारोह में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

रूद्र ने माहौल खराब न करने और गाली-गलौज रोकने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन राजेश पैकरा और उसके दोस्त ने नाराज होकर रूद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रूद्र के दाहिने हाथ और बाईं पसली पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद, पचपेड़ी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...