तखतपुर

तखतपुर: चोरी कर रहे पिता – पुत्र ने पकड़े जाने के बाद किसान की कर दी थी हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी,

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया में बीते दिनों हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहाँ हत्यारे पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक की लाश उसकी खेत में मिली थी।

17 नवंबर की रात हुई घटना की शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने जांच शुरू की। जहां उन्हे जांच में पता चला की मृतक को ईट से सिर पर मारने और केबल वायर से गला घोटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने आसपास ग्राम हरदी , ढनढन, पकरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि गावं का छोटू रजक घटना दिनांक से गांव में नहीं दिख रहा है जो पूर्व मे भी अन्य अपराध मे संलिप्त रहा है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमे आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 17.11.24 के दरमियानी रात अपने पुत्र अपचारी बालक के साथ मिलकर मृतक के खेत प्लाट मे चोरी कर रहा था।

जिसें मृतक ने पकड लिया तब आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक और अपचारी बालक दोनो मिलकर गांव मे बदनामी होने के भय से राममनोहर कौशिक को ईट,लकडी का खुटा से मारपीट कर बोर के केबल वायर से गला को कस कर हत्या कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...