बिलासपुर

पत्नी ने आशिक संग रची साजिश…पति को रास्ते से हटाया…प्यार, धोखा और मौत, खौफनाक साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश,

रमेश राजपूत

रायपुर – ग्रामीण क्षेत्र के खरोरा थाना इलाके में हुई युवक किशोर सारथी की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, क्योंकि पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और त्वरित जांच से यह एक सोची-समझी साजिशी हत्या निकली। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2026 को भागवत सारथी ने थाना खरोरा पहुंचकर सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी 27 वर्ष का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका स्पष्ट होने पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतक की पत्नी से पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि उसका लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस संबंध की जानकारी पति किशोर को हो गई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद और मारपीट होने लगी थी। इससे परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी की रात करीब 9 बजे पत्नी ने योजना के तहत अपने पति को बहन को गांव से लाने का बहाना बनाकर घर से अकेले भेज दिया। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमी लिलेश और उसके दो साथियों ने थार वाहन से किशोर का पीछा किया। ग्राम मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे घसीटकर फेंक दिया गया ताकि घटना दुर्घटना लगे। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर साजिश का पर्दाफाश कर दिया। मामले में षड्यंत्रपूर्वक हत्या का अपराध सिद्ध होने पर अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और सटीक जांच के कारण गंभीर हत्या प्रकरण का कुछ ही घंटों में खुलासा संभव हो सका। इस घटना ने एक बार फिर अवैध संबंधों के कारण परिवारों के टूटने और अपराध की भयावह परिणति को उजागर कर दिया है। इलाके में इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर लोगों में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...