जांजगीर चाँपा

मेला देखने आए युवक की हत्या का मामला… 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, चाकू-खून सने कपड़े बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शिवरीनारायण थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103(1) और 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर 11 फरवरी 2026 को शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी करन कुर्रे 19 वर्ष और अनिरुद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे 21 वर्ष दोनों निवासी भखराभाठा धरदेई, तथा एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से हमला कर हत्या करना और शव तालाब में फेंकने की बात कबूल की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,