बिलासपुर

चलो अयोध्या: 1 मार्च से पुलिस मैदान में पंजीयन….25 मार्च को 1008 रामभक्त होंगे रवाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 मार्च से सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में शुरू होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सीमित सीटों के कारण पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा और श्रद्धालुओं को स्वयं उपस्थित होकर ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है।

पिछले दो वर्षों में यात्रा कर चुके श्रद्धालुओं को इस बार अवसर नहीं दिया जाएगा ताकि नए लोगों को मौका मिल सके। पंजीयन के लिए सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक विशेष काउंटर संचालित होंगे। श्रद्धालुओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी।आयोजकों ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए आयु सीमा 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है और यात्रियों का पूर्णतः स्वस्थ होना अनिवार्य रहेगा। एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। किसी भी प्रकार का प्रतिनिधि पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा।

इसके लिए 25 बसों और 10 कारों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी तैयारी पूरी कर ली गई है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है, क्योंकि बिना पंजीयन किसी को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। रामनवमी 26 मार्च को है, ऐसे में एक दिन पहले जत्था रवाना होकर अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करेगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...