बिलासपुर

एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार… सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मोपका चौकी से कुछ दूरी पर स्थित एटीएम में तोड़ फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को मोपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका तालाब के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बिल्हा निवासी संजय ध्रुव ने रात करीब 1:40 बजे मुंह ढक कर घुसा और बाहर से शटर बंद कर कुल्हाड़ी लेकर एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा, लेकिन वह पैसे निकालने में असमर्थ हुआ तो निकलकर भाग गया।
जिसकी जानकारी सुबह सफाईकर्मी ने एटीएम सर्विस का काम करने वाले हिटाची पेमेंट सर्विस के फील्ड मैनेजर सांतेश मिश्रा को फोन पर दी।

जहां मोपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को उसके गृह ग्राम नवा गांव बिल्हा से गिरफ्तार कर लिया। जिसने पुलिस को बताया कि वह एक वर्ष से बाहर मे काम करने गया था नवरात्री मे वापस गांव आकर दशहरा मना कर मोपका आकर भतीजा के पास रह रहा था पैसा नहीं होने और काम नहीं मिलने पर एटीएम मे चोरी करने का योजना बना कर एटीएम को कुल्हाड़ी से तोड़ फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। पैसा चोरी करने मे असफल होने पर वापस घर जाकर सबूत छिपाने के लिए पहने कपड़ा और कुल्हाड़ी के बेत को आग मे जला दिया। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त आरोपी पता साजी मे उपनिरी रामनरेश यादव, प्रधान आरशक मुरली राठौर, आरक्षक संतोष राठौर का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...