बिलासपुर

दुकान में साथ काम करने वाली युवती से ब्लैकमेलिंग कर शारिरीक शोषण का मामला…सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अकलतरा थाना क्षेत्र की पीड़िता बिलासपुर के एक कपड़ा दुकान में काम करती थी, जिसके साथ ही मुंगेली निवासी आरोपी युवक ईश्वर प्रसाद गेंदले भी काम करता था, साथ मे काम करने के दौरान एक दूसरे से अच्छी जान पहचान हो गई और मोबाईल पर बात होने लगी इसी बीच 13.07. 2022 को आरोपी युवक युवती को सिम्स हॉस्पिटल किसी परिचित को देखने ले गया, जहाँ आरोपी ने युवती की अश्लील फ़ोटो जिसे एडिट किया गया था दिखा कर वायरल करने की धमकी देने लगा और सिम्स परिसर में ही सभागृह के पास उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी लगातार युवती के साथ जबरन संबंध बनाकर उसका दैहिक शोषण करता रहा, इस दौरान युवक पीड़िता को अपने गांव भी ले गया और मांग में सिंदूर भरकर उसका फोटो वीडियो वायरल कर दिया। घटना से व्यथित पीड़िता ने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की गई, घटना स्थल सिम्स अस्पताल बिलासपुर का होने से थाना अकलतरा में शुन्य में अपराध पंजीबद्ध कर अपराध दर्ज कराने हेतु थाना सिटी कोतवाली को भेजा गया, थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 440/2023 धारा 376(2)(ढ), 509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में आरोपी ईश्वर प्रसाद गेंदले पिता हजारी लाल गेंदले उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पलानसरी थाना मुंगेली जिला मुंगेली को श्रीराम मार्केट अग्रसेन चौक के पास घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विशेष योगदान:- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि सीता साहू, आर. नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, आर. गोकुल जांगडे।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी में रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी....एसएसपी ने किया लाईन अटैच पचपेड़ी: नदी जाने से रोका तो 11 साल के मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम...आत्महत्या से मजदूर परिवार में छ... बिलासपुर में भाजपा स्थापना दिवस समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और समर्पण...अमर अग्रवाल ने किया... आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी... कार को बनाया था ठिकाना, पुलिस ने 3 बुकी दबोचे.. 5 लाख नगद सहित का... शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा... नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार पटवारी पर गंभीर आरोप...भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई... खुशियां मातम में बदलीं...बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत बिलासपुर जिले में नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध..पेयजल संकट से निपटने बड़ा फैसला, रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला.... 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथ...