मस्तूरी

वर्दी में रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी….एसएसपी ने किया लाईन अटैच

उदय सिंह

बिलासपुर – पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, थाना मस्तूरी में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त को वर्दी पहनकर बनाई गई एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित आरक्षक द्वारा पुलिस यूनिफॉर्म में बनाया गया वीडियो न केवल विभागीय अनुशासन के विपरीत है, बल्कि यह पुलिस वर्दी के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में आता है। पुलिस विभाग ने इसे अपनी गरिमा, छवि और निर्धारित आचरण संहिता के खिलाफ माना है।

इसी आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र, बिलासपुर संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की ओर से एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है कि वर्दी केवल अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक है, मनोरंजन या सोशल मीडिया लोकप्रियता का साधन नहीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया के उपयोग में संयम, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के निर्देश पहले से दिए जाते रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए वर्दी की गरिमा से समझौता करना भारी पड़ सकता है। पुलिस विभाग की यह सख्ती अन्य कर्मचारियों के लिए भी चेतावनी मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल