बिलासपुर

बिलासपुर में भाजपा स्थापना दिवस समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और समर्पण…अमर अग्रवाल ने किया झंडारोहण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को बिलासपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह, जोश और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल द्वारा झंडारोहण के साथ हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प, समर्पण और कठोर मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष ने भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनप्रतिनिधि, पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की यात्रा केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह 8 से 27 अप्रैल तक सभी शक्ति केंद्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सफलता का मूल आधार समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन आज मजबूत और व्यापक स्वरूप में देशभर में स्थापित है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया। इससे पहले विधायक अमर अग्रवाल ने अपने निवास पर भी झंडारोहण किया। इस अवसर पर मंच पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का स्पष्ट संदेश दिया।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...