रतनपुर

रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों को डराकर अशांति फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक कट्टा नुमा हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में फोन के जरिए सूचना मिली थी कि रानीगांव मेन रोड के पास दो युवक सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को चाकू और कट्टा दिखाकर डरा-धमका रहे हैं तथा इलाके में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से नबीदाद खान 42 वर्ष निवासी करैहापारा, रतनपुर और दीशू कोरी 23 वर्ष निवासी रानीगांव, रतनपुर को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एसआई नरेश गर्ग सहित थाना रतनपुर के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...