बिलासपुर

हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला…. 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथियार जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हनुमान जयंती के दौरान निकली शोभायात्रा में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का धारदार चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना तोरवा क्षेत्र के अपराध क्रमांक 181/2026 से जुड़ा है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 3(5) तथा 109(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांशु बोले 25 वर्ष, ओम बोले 23 वर्ष और के. राघवेन्द्र राव उर्फ सुरेश 26 वर्ष शामिल हैं। घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब बिलासपुर शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान सन्नी श्रीवास और उसका साथी सूरज साहू, जो चांटीडीह क्षेत्र के निवासी हैं, पेंडलवार अस्पताल, तोरवा के सामने खड़े होकर रैली देख रहे थे। तभी दयालबंद निवासी प्रियांशु बोले अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।

बताया जा रहा है कि साइड हटने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। इसी बीच आरोपी प्रियांशु बोले ने अपने पास रखे धारदार चाकू से सूरज साहू के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। इस पर तोरवा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...