क्राइम

अरपा नदी में डूबकर 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

आलोक

एक तो इस साल बारिश ना होने से अरपा नदी में पानी नहीं है , फिर भी गुरुवार दोपहर इसी अरपा नदी में डूबकर एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। यह इसलिए हुआ क्योंकि लापरवाही पूर्वक जेसीबी से खुदाई कर उसे छोड़ दिया गया था। इसी गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। गोड़पारा क्षेत्र में रहने वाला 10 वर्षीय लव कुश गोड़पारा और इरानी मोहल्ले के बीच खेलने गया था। इसी जगह पर जेसीबी द्वारा खोदे गए एक गड्ढे में बच्चा गिर गया। इस गड्ढे में पानी भरा हुआ था, इसलिए गिरने पर लव कुश की मौत हो गई।

हालांकि लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे सफल हो पाते तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी। अरपा नदी में लगाता अवैध उत्खनन के चलते यह दुर्घटना हुई। नदी में बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीन लगाकर रेत के दोहन के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। ऐसे ही खोदे गए एक गड्ढे में डूबकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...