मल्हार

हिन्दू नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्साहपूर्वक हो रही तैयारी…9 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मंगलवार 9 अप्रेल को हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए इस बार युवाओ ने अच्छी खासी तैयारी की है। पूरे नगर को भगवामय करने जगह जगह झंडे व पताके लगाए जा रहे है।

9 अप्रैल 2024 से नया विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो जाएगा यानी नए हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होगी, सनातन धर्म में नए विक्रमी संवत से देवी आराधना के साथ नए साल की शुरुआत होती है इसे हिंदू नव वर्ष भी कहा जाता है। इसलिए इस विशेष दिवस को उत्साह व उमंग के साथ तैयारियां अंतिम चरण में है।

हिंदू पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुवात नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को शाम 4 बजे माता डिडनेश्वरी मंदिर परिसर से होगी। आयोजन समिति के युवा विधि पूर्वक पूजन के बाद शोभायात्रा की शुरुवात करेंगे जिसमे ढोल नंगाड़ो के साथ नाचते गाते उत्सव मनाते नगर भ्रमण करते हुए मेला चौक पहुचेंगे।

जहां भगवान पातालेश्वर की पूजा होगी जिसके बाद प्रवेश द्वार तक शोभायात्रा जाएगी। इस खास दिवस को यादगार बनाने व पूण्य लाभ लेने नगर के कई स्थानों में प्रसाद वितरण किये जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...