रायगढ़

प्लांट से लोहे के कबाड़ की चोरी…5 मोपेड बाइक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से कबाड़ जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – प्लांट में रखे लोहे के सामान को चोरी कर भगाने की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में प्लांट के सिक्योरिटी की सूझबूझ से आरोपी पकड़े गए है। मिली जानकारी के अनुसार
ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे। जिसकी भनक प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड को लगी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल घेराबंदी करके छातामुड़ा निवासी रंजीत कुमार दास को CG 13 AS-1884 में 60 किलो लोहा,अरूफ कुमार दास को CG 13 AS-0802 में 50 किलो लोहे,सहदेवपाली निवासीअब्दुल अंसारी को CG 13 AQ-1379 को 55 किलो लोहा,मुर्शिदाबाद निवासी काबूल हुसैन कोCG 13 AW-1978 में करीब 65 किलो लोहे, और
करीम शेख उर्फ साहब को CG 13 AW-2413 में लोड करीब 55 किलो लोहे के साथ पकड़ा। जिसके बाद प्लांट प्रबंधक ने भूपदेवपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसपर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त किया गया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भूदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, मुरली मनोहर पटेल, विजय पटेल और कृष्ण कुमार वारेन शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,