रायपुर

घर से बाहर निकलने पर फेस कवर लगाना अनिवार्य, संक्रमण रोकने शासन ने किया आदेश जारी…हो सकती है कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायपुर – कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद राज्य सरकार ने भी फेस मास्क को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके आधार पर क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाये सड़कों पर निकले तो फिर उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। राज्य सरकार की तरफ से ये आदेश छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 के सुगंसत प्रावधानों के अंतगर्तजारी किया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सचिव के अनुशंसा से जारी इस आदेश में चिन्हांकित मास्क को लेकर छूट दी गई है।

जिसके आधार पर सामान्य लोग जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है वो घर में बने कपड़े के फेस कवर लगाए और उसके बाद ही बाहर निकने मेडिकल मास्क तभी इस्तमाल किया जाए जब आप किसी बीमार के पास जा रहें है या अगर आप बीमार हो और किसी मेडिकल सेंटर में जा रहें हो। नई गाइडलाइन में घर में ही बने फेस कवर पर जोर दिया गया है। ये मुख्य रुप से सामुदायिक संक्रमण रोकने और खुद की हाइजिन को लेकर है। यह घनी आबादी के लिए है, जिस किसी की भी तबीयत सही नहीं हो या सांस लेने में तकलीफ हो वो विभाग को बताए और डॉक्टर के सलाह पर मेडिकल मास्क का इस्तमाल करें।

घर में बने मास्क का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं में लगे किसी भी प्रकार के कर्मचारियों के लिए नहीं है। वो मेडिकल के मास्क का प्रयोग करे लेकिन सामान्य लोग जिसमें कोरोना के लक्षण नहीं है वो घर में बने फेस मास्क का प्रयोग जरुर करें ताकि संक्रमण के सामुदायिक रुप से फैलने में काबू पाया जा सकें।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...